फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Leelas of Lord Krishna filled the devotees with ecstasy

Varanasi News: श्रीकृष्ण लीलाओं से भक्तों को परमानंद भाव से किया सराबोर

Mon, 05 Jan 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The Leelas of Lord Krishna filled the devotees with ecstasy
भारत भारती परिषद की ओर से आसभैरो स्थित अग्रवाल भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को पं. अंबुज कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के विविध लीलाओं से भक्तों को परमानन्द पुष्टि भाव से सराबोर कर दिया। माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, गोपियों के साथ रासलीला आदि प्रसंगों से विभोर कर दिया। आचार्य दिलीप शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा भक्तों को पुष्टि भक्ति के मूल तत्व पुष्टि मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। आचार्य पं. दिलीप शास्त्री ने संस्था की ओर से प्रकाशित प्रेरणा रास पंचाध्यायी का लोकार्पण किया। इस पुस्तक के संपादक राजीवन द्रविड़ का अभिनंदन किया। आचार्य वी सिद्धनाथ पांडेय, कमलेश त्रिपाठी, श्रवण अग्रवाल ने सपत्नीक पोथी का पूजन अर्चन कर आरती उतारी। स्वागत संस्था के अध्यक्ष अशोक वल्लभदास ने किया। पूजन में डॉ. रचना-अग्रवाल, डॉ. मीना रानी अग्रवाल, ओमप्रभा, पं. अलखनाथ शर्मा, सौरभ अग्रवाल, पूजा इस्तोगी, दीपक नागर, ऋषय जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed