फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The land behind Bharat Mata Mandir has been finalized work has accelerated the superintending engineer reach

Varanasi : भारत माता मंदिर के पीछे की जमीन फाइनल, तेज हुआ काम, अधीक्षण अभियंता ने सब स्टेशन पहुंचकर जायजा लिया

Wed, 25 Dec 2024 12:20 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 25 Dec 2024 12:20 AM IST
सार

रोपवे के निर्माण से जुड़ी खबर है। रोपवे के कार्य में तेजी आ गई है और भारत माता मंदिर के पीछे की जमीन फाइनल हो गई है। बता दें कि पहले बिजली निगम ने जहां काम का फैसला लिया था वहां विद्यापीठ प्रशासन ने आपत्ति की थी जिसके बाद अब पीछे वाली जगह पर काम करवाने पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन
The land behind Bharat Mata Mandir has been finalized work has accelerated the superintending engineer reach
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत माता मंदिर परिसर के पीछे बिजली सब स्टेशन बनाने का काम तेज हो गया है। पहले बिजली निगम ने मेन गेट के पास जमीन पर काम करवाने का फैसला लिया। बाद में इस पर विद्यापीठ प्रशासन ने आपत्ति की। अब मंदिर परिसर के पीछे वाली जगह पर काम करवाने का फैसला हुआ है। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता ने दोपहर में निर्माण कार्य का जायजा लिया। वाराणसी में रोपवे संचालन के लिए 33/11 केवी का नया बिजली सब स्टेशन बनाया जाना है।

विज्ञापन


यहां 5-5 एमवीए के दो पावर ट्रांसफॉर्मर भी लगाए जाने हैं। सोमवार को सब स्टेशन का काम शुरू हुआ तो काशी विद्यापीठ के चीफ प्रॉक्टर ने गेट पर सब स्टेशन बनाने पर आपत्ति जताई थी। अब नई जगह पर तेजी से काम चल रहा है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. केके सिंह ने बताया कि मेन गेट के पास सब स्टेशन बनने से छात्रों की पढ़ाई बाधित होती, इस वजह से भारत माता मंदिर के पीछे बनाने को बिजली निगम के अधिकारियों से कहा गया। अधीक्षण अभियंता प्रमोद गोगानिया ने बताया कि विद्यापीठ प्रशासन से बातचीत के बाद मंदिर के पीछे वाली जगह पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed