फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The king of Bengal only sold the land, the temple became public

Varanasi News: बंगाल के राजा ने सिर्फ जमीन बेची, मंदिर सार्वजनिक

Fri, 20 Dec 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
The king of Bengal only sold the land, the temple became public
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। मदनपुरा में मिले सिद्धिश्वर महादेव के मंदिर पर किसी का मालिकाना हक नहीं है। बंगाल के राजा महेंद्र रंजन राय ने केवल जमीन और मकान ही बेचा है। दस्तावेजों में मंदिर के बिकने का कहीं भी जिक्र नहीं है। नगर निगम से मिले दस्तावेजों के आधार पर स्थिति साफ हो गई कि यह मंदिर हिंदुओं की सार्वजनिक संपत्ति है। जमीन से जुड़े दस्तावेजों की नकल बृहस्पतिवार को सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने प्राप्त की। काशी विद्वत परिषद और सनातन रक्षक दल जल्द ही मंदिर में पूजन शुरू कराएंगे।
नगर निगम के 1927 से 1932 तक के असेसमेंट रजिस्टर की जांच के बाद पता चला है कि राजा महेंद्र रंजन राय ने हाजी ताज मोहम्मद को जमीन व मकान की रजिस्ट्री की थी। इसके बाद से आज तक की तिथि में मकान पर हाजी ताज मोहम्मद व परिवार का नाम चला आ रहा है। सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नगर निगम के असेसमेंट रजिस्टर की पक्की नकल में कहीं भी मंदिर को बेचने का कोई जिक्र नहीं है। इससे यह साबित होता है कि यह मंदिर हिंदुओं का सार्वजनिक है और इस पर किसी का भी अधिकार नहीं है। ऐसे में मंदिर खरीदने की बात और इस पर अधिकार जताने वालों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मंदिर से अगर मूर्ति और शिवलिंग गायब है तो इसकी जांच करके कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। यह मंदिर हिंदुओं का सार्वजनिक मंदिर है और किसी के द्वारा बेचा नहीं गया है। जबरदस्ती इसे अपनी संपत्ति बताकर बंद रखा गया। काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने कहा कि नगर निगम से मिले दस्तावेजों के आधार पर यह सिद्ध हो गया है कि मंदिर हिंदुओं का है। इस पर किसी का मालिकाना हक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed