फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The king had come to address or not": azam

‘बादशाह देने आए थे या लेने पता नहीं’ ः आजम

Tue, 15 Dec 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 15 Dec 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
The king had come to address or not": azam

प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने मोदी-शिंजो दौरे पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले मुल्क के बादशाह (मोदी) आए थे।

विज्ञापन

उनके साथ जापान के बादशाह (शिंजो अबे) भी थे। उनके दौरे से काशी के अवाम को काफी आशा थी कि दोनों बादशाह शहर को कुछ बड़ा देकर जाएंगे। मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। मुझे तो पता ही नहीं कि बादशाह लेने आए थे या देने आए थे।
सोमवार की शाम श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से बक्सर (बिहार) से लखनऊ जाने के दौरान कैंट रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में नगर विकास मंत्री ने कहा कि जिस मुल्क में एक बड़ी आबादी को आज भी भूखे पेट सोना पड़ता है वहां बादशाह बुलेट ट्रेन चलाने का ख्वाब देख रहे हैं।
विज्ञापन

मोदी-शिंजो दौरे के ‘मेगा शो’ पर हुए खर्च के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में आजम खां ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपना प्रोटोकाल होता है। उसके तहत की सारी प्रशासनिक मशीनरी काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस बार दो-दो प्रधानमंत्री बनारस दौरे पर थे। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को लगाकर शहर की साफ-सफाई, सड़क और बिजली की व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया।

कहा कि शहर इसी तरह चमकता रहे, इसके स्थायी बंदोबस्त किए जाएंगे। उधर, स्टेशन पहुंचने पर जनजाति एवं लोककला संस्कृति संस्थान के पूर्व अध्यक्ष मनोज राय धूपचंडी, पूर्व पार्षद मो. नईम, प्रशांत सिंह पिंकू, अजय चौधरी, मनोज यादव, शिवशंकर चौहान, प्रशांत राय, विकास राय आदि ने आजम खां का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed