फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The junk seals scent the scent of scent

जांबाज जवानों ने बिखेरी सुरों की सुगंध

Thu, 18 May 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 18 May 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
 The junk seals scent the scent of scent
पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल सिंह

विज्ञापन
सरहद से लेकर नागरिकों तक की सुरक्षा में हर वक्त मुस्तैद रहने वाले जवानों ने बुध्‍ावार की रात गंगा तट पर सुरों की खुशबू बिखेरी तो हर कोई झूम उठा। हथियार संभालने वाले हाथों ने जब माइक थामा तो माहौल में देश्‍ाभक्ति की मिठास घुलती चली गई। चिकित्सक भी सुर से सुर मिलाने में पीछे नही रहे। अवसर था, सुरगंगा महोत्सव का।


मौसम खराब होने के चलते सुरगंगा कार्यक्रम निर्धारित समय से पौन घंटा देरी से शुरू हुआ। बूंदाबांदी से बिजली के तारों को बचाने के लिए प्लास्टिक से कवर करने के बाद कार्यक्रम पूरे जोश के साथ शुरू हुआ। एनडीआरएफ, सेना, सीआरपीएफ, 39 जीटीसी के जवानों ने देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया।  यूनेस्को के क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क, नगर निगम और सामाजिक संस्था पहल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सुरगंगा संगीत महोत्सव की 30 वीं निशा शहीद राजगुरु और सुखदेव के नाम समर्पित रही। बुधवार को टाउनहाल में आयोजित कार्यक्रम में 39 जीटीसी की आर्मी बैंड ने सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा गीत पेश कर सभी को रोमांचित कर दिया। पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल सिंह ने देशभक्ति गीत पेश किया। सीआरपीएफ के अजीत कुमार सिंह, सीआरपीएफ की 95 वीं बटालियन के नीलेश पांडेय, दिलीप कुमार, कुलदीप सिंह ने गीत प्रस्तुत किया।  
विज्ञापन



हाथों में तिरगंा लहराते युवाओं ने भी हौसला बढ़ाया। सबसे खास प्रस्तुति 39 जीटीसी के सिम्फनी की रही।  उनके पाइप एवं मिलिट्री बैंड की धुनों पर सब झूमते दिखे। जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, ऐ वतन हमको तेरी कसम, रंग दे बसंती चोला, सारे जहां से अच्छा आदि गीतों पर झूम उठे। समूह में ड्रम, बैगपाइपर, पाइप, वुडवीन, ब्रास की जुगलबंदी रही। सूबेदार रामकृष्ण के संचालन में 35 जवानों ने प्रस्तुति दी। पुलिस के जवानों ने लोकगीत प्रस्तुत किए। इनके बाद डाक्टरों की बारी आई तो डा. अशोक सिंह ने चौदहवीं का चांद पेश किया। प्रो. संजीव कुमार सिंह ने चांदी जैसा रंग है तेरा, बीएचयू की डा. अपूर्वा शुक्ल मैं हूं दीवाना, डा. ऋषिला मजूमदार, प्रो. श्रीकांत भारती ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 39 जीटीसी के बिग्रेडियर एसए रहमान रहे। उनका स्वागत पहल संस्था के सदस्य हरिदास पारिख ने किया। सौरभ मिश्र ने सुरगंगा का थीम सांग पेश किया। संचालन अरविंद मिश्र, जगदीश्वरी चौबे, अपूर्वा श्रीवास्तव, प्रिंस आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed