{"_id":"63d0223e94821e23e50d9838","slug":"the-journey-from-cantt-to-sigra-will-be-completed-in-four-minutes-by-roapway-varanasi-news-vns6954538100-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रोपवेरोपवे से चार मिनट में पूरा होगा कैंट से सिगरा का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रोपवेरोपवे से चार मिनट में पूरा होगा कैंट से सिगरा का सफर
विज्ञापन
देश का पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे के जरिये कैंट स्टेशन से सिगरा तकका सफर महज चार मिनट में पूरा होगा। रोपवे परियोजना को समय से धरातल पर उतारने के लिए इसे दो चरणों में पूरा करने की योजना बनाई जा रही है। सबसे पहले कैंट से सिगरा के बीच रोपवे का संचालन शुरू कराया जाएगा। ऐसे में पहले चरण में कैंट और सिगरा के रोपवे स्टेशन को तैयार किया जाएगा। दिसंबर 2023 तक इन दो स्टेशनों के बीच सवारियों को लेकर रोपवे ट्राली दौड़ लगने लगेगी।
रोपवे परियोजना को समय से पूरा करने के लिए इसे तीन चरणों में पूरा करने की योजना बनाई जा रही है। इसमें सबसे पहले कैंट रेलवे स्टेशन परिसर और सिगरा के रोपवे स्टेशन को विकसित कर इनके बीच रोपवे संचालन के लिए काम पूरा कराया जाएगा। इसमें कैंट से सिगरा के बीच ट्रायल के तौर पर रोपवे का संचालन भी शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही रथयात्रा, गिरजाघर तिराहा और गोदौलिया के स्टेशन तैयार कर पूरे रूट को तैयार किया जाएगा।
यहां बता दें कि रोपवे परियोजना के लिए नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया है। प्रशासन की ओर से जमीन अधिग्रहण और जन सुविधाओं की शिफ्टिंग के लिए करीब 90 करोड़ रुपये के खर्च का आंकलन कर शासन से मांग की गई है। उम्मीद है कि मार्च 2023 से रोपवे के रूट निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
---
17 मिनट में पूरा होगा चार किमी का सफर
कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक की यात्रा 17 मिनट में पूरी होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 16 घंटे रोपवे सेवा उपलब्ध रहेगी। 3.75 किमी के रास्ते में पांच स्टेशन होंगे, जिसमें सिगरा साजन तिराहे की जगह काशी विद्यापीठ नया स्टेशन होगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम से कैंट रेलवे स्टेशन तक सीधी कनेक्टविटी से सड़क पर भी यातायात का दबाव कम होगा। रोपवे में 228 केबिन होंगे। एक केबिन में 10 लोग सवार हो सकेंगे और इसकी रफ्तार 6.5 मीटर प्रति सेकंड की होगी।
---
रोपवे विस्तार की भी बनेगी योजना
कैंट से गोदौलिया के बीच रोपवे परियोजना पूरी होने के बाद शहर के अन्य मार्गों पर इसके विस्तार की योजना बनाई जाएगी। इसके लिए इसी वर्ष से सर्वे आदि भी शुरू किया जाएगा। इसमें गोदौलिया से मैदागिन और लंका की ओर रोपवे का विस्तार किया जाएगा।
--
रोपवे परियोजना को मार्च से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है और निर्धारित समय पर पूरा कराया जाएगा। परियोजना में दो स्टेशन के बीच निर्माण पूरा होने के बाद ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा।
कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त