{"_id":"6ada70b8230b729e5b008eb9","slug":"the-jal-saarthi-app-will-provide-answers-to-all-questions-related-to-drinking-water-supply-in-villages-varanasi-news-c-20-vns1056-1589680-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गांवों में पेयजल आपूर्ति से जुड़े हर सवाल का जवाब देगा जल सारथी एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गांवों में पेयजल आपूर्ति से जुड़े हर सवाल का जवाब देगा जल सारथी एप
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जानकारी पाना अब आसान हो गया है। जल जीवन मिशन उत्तर प्रदेश के तहत विकसित जल सारथी मोबाइल एप ग्रामीण पेयजल योजनाओं, गांवों में जलापूर्ति की स्थिति, हर घर नल कनेक्शन, परियोजनाओं की प्रगति और जल संरचना की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध कराएगा। नागरिक इस एप के जरिये अपनी शिकायत और सुझाव दर्ज करा सकेंगे और उसकी स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं। नागरिकों के साथ जिलाधिकारी, सीडीओ, इंजीनियर और निगरानी एजेंसियां भी योजनाओं की प्रगति पर नजर रख सकती हैं।
शिकायत दर्ज करने के साथ ट्रैकिंग की सुविधा
एप की एक अहम सुविधा यह है कि नागरिक पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायत और सुझाव दर्ज कर सकते हैं और उनकी स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। इससे शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। एप को अलग-अलग वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। बहुस्तरीय डैशबोर्ड से राज्य, जिला और ग्राम स्तर पर योजनाओं की स्थिति देखी जा सकती है।
ग्रामीणों को मिलेगी शिकायत और सुझाव की सुविधा
जल निगम ग्रामीण वाराणसी के क्षेत्रीय मुख्य अभियंता जनार्दन सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं को बेहतर बनाना विभाग की प्राथमिकता है। जल निगम ग्रामीण का सीधा संबंध गांवों और ग्रामीणों की पेयजल जरूरतों से है। इसी को ध्यान में रखकर जल सारथी एप तैयार किया गया है। 10 जिलों में अब तक करीब 60 हजार लोग एप डाउनलोड कर चुके हैं। गाजीपुर में सबसे ज्यादा 12662 लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया है। इसके बाद आजमगढ़ में 10111, बलिया में 5950, संत रविदास नगर (भदोही) 5379, चंदौली में 4547, मऊ में 3597, सोनभद्र में 3379, जौनपुर में 8806, मिर्जापुर में 3020 और वाराणसी में 2925 लोगों ने एप डाउनलोड किया है।