फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The issue of treatment of black fungus patients again raised

ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज का फिर उठा मुद्दा

Sat, 28 Aug 2021 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
The issue of treatment of black fungus patients again raised
बीएचयू में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों के परिजनों ने एक बार फिर दवा और इंजेक्शन की कमी का मुद्दा उठाया है। सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के बाहर प्रदर्शन करने के बाद मार्च निकाल कर परिजन एमएस ऑफिस होते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंचे। सीएमओ से मुलाकात कर मरीजों के लिए निशुल्क दवा और इंजेक्शन दिलाने की मांग की। पीएम के संसदीय कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी रिसीव कराया। परिजनों का कहना था कि वर्तमान में सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में 135 मरीज हैं। इसमें कुछ तो 2 से 3 महीने से इलाज करा रहे हैं। पहले दवा और इंजेक्शन समय से वार्ड में ही मिल जाता था, लेकिन 25 अगस्त से बंद हो गया है। लिहाजा अब मरीजों को दवा खरीदना पड़ रहा है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन से पूछने पर इस मद में बकाये का भुगतान न होने की बात कह लौटा दिया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इलाज के लिए दवा, इंजेक्शन की व्यवस्था कराने की मांग की है। इस दौरान राकेश पांडेय, कुंती देवजी, सुरेश चंद, नागेंद्र यादव, रामु यादव, अजय पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed