फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The hobby of gambling and eating made a robber

Varanasi News: जुआ खेलने और खाने-पीने के शौक ने बनाया लुटेरा

Sun, 26 Mar 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
The hobby of gambling and eating made a robber
जुआ खेलने और नशे की लत के कारण दो किशोर ग्रामीण इलाकों की महिलाओं के साथ लूटपाट और चोरी करने लगे। चुराए और लूटे गए गहने दोनों एक आभूषण विक्रेता को बेच देते थे। यह खुलासा शनिवार को तीनों को पकड़ने के बाद रोहनिया थाने की पुलिस ने किया। आभूषण विक्रेता की पहचान राजातालाब थाने के रानी बाजार निवासी रतन चंद्र के रूप में हुई है। तीनों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, एक बाइक और 3420 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

रोहनिया और जंसा थाना क्षेत्र के गांवों में हाल के दिनों में बुजुर्ग महिलाओं को झांसा देकर उनके जेवर ले भागने, लूटपाट और चोरी की घटनाएं हुई थीं। इंस्पेक्टर रोहनिया उपेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से दो किशोर चिह्नित किए गए। सूचना मिली थी कि दोनों किशोर देल्हना में मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह जुआ खेलने और खाने-पीने के शौकीन हैं। इस वजह से उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बना शुरू किया। जो भी गहने उन्हें हाथ लगते थे उसे वह रतन चंद्र को बेच देते थे। दोनों से मिली जानकारी के आधार पर रतन चंद्र को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed