{"_id":"584f04844f1c1ba06f64a185","slug":"the-ground-breaking-ceremony-of-the-venue-of-pm-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन, पेटीएम से दक्षिणा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन, पेटीएम से दक्षिणा
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 13 Dec 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
डीरेका मैदान में पीएम के कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 दिसंबर को डीरेका, इंटर कॉलेज ग्राउंड में आएंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा की ओर से सोमवार को डीरेका मैदान में कार्यक्रम स्थल पर भूमिपूजन किया गया। मुख्य यजमान जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि रहे। इस मौके पर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा ने पुरोहित अखिलेश शुक्ल को पेटीएम से दक्षिणा दिया। उधर देर शाम ग्राउंड पर मंच आदि बनाने के लिए बांस-बल्ली गिराया जाने लगा।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि डीरेका से प्रधानमंत्री जनता को संदेश देंगे कि आर्थिक तंगी केवल जनता के लिए नहीं बल्कि उनके लिए भी है। डीरेका में पीएम बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के अलावा बीएचयू में आयोजित संस्कृति महोत्सव में भाग लेंगे। वहीं पर विशिष्टजनों से मुलाकात भी करेंगे। साथ ही लालपुर स्थित बुनकरों के सेंटर और कबीरनगर में आईपीडीएस का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम का खाका तैयार किया जा रहा है। तकरीबन 20 हजार लोगों के साथ बैठक होने का अनुमान है। भूमि पूजन के कार्यक्रम में अशोक तिवारी, मनीष कपूर, जयनाथ मिश्र, प्रभात सिंह, ज्ञानेश जोशी, मोहितोष नारायण सिंह, रूपेश पांडेय, नीरज पांडेय, सुधीर त्रिपाठी, अनूप जायसवाल आदि शामिल रहे।