{"_id":"61afb7ad6ff2bd22af09f73b","slug":"the-grandeur-of-the-temple-has-been-destroyed-by-vishwanath-corridor-bhupesh-baghel-varanasi-news-vns626678145","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वनाथ कॉरिडोर से खत्म हो गई मंदिर की भव्यता : भूपेश बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वनाथ कॉरिडोर से खत्म हो गई मंदिर की भव्यता : भूपेश बघेल
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाने से मंदिर की भव्यता भी पूरी तरह खत्म हो गई। यही नहीं मां अन्नपूर्णा के मंदिर को अलग करना भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मलदहिया स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद मां अन्नपूर्णा के दर्शन का अलग महत्व है। मंदिर के महंत शंकर पुरी से मुलाकात में उन्होंने पीड़ा बताई। कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद मां अन्नपूर्णा के मंदिर जाने वाला रास्ता भी ब्लॉक कर दिया गया है। जबकि एक बड़ा गेट बनाने की बात हुई थी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम परिसर बनाया जा रहा है, वह शापिंग मॉल बन रहा है। इससे मंदिर की पुरानी भव्यता खत्म होती जा रही है। सब नए स्वरूप में दिख रहा है। 100 से अधिक छोटे-बड़े मंदिर तोड़े गए।
किसानों को नहीं मिल रही खाद, बढ़ी परेशानी
सीएम बघेल ने कहा कि यूपी समेत देश भर में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है, इससे रबी फसल का उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। भाजपा ने कहा था कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। 2021 बीतने में अब चंद दिन रह गए हैं। लेकिन किसान धान की कीमत 1940 की जगह 1200 रुपये में बेचने को मजबूर हैं। प्रियंका गांधी इन परिवार के लोगों से जाकर मिल रहीं हैं। छत्तीसगढ़ में सरकार ने न केवल समय से खाद, बीज दिया बल्कि बिजली, कृषि उपकरणों पर सब्सिडी भी दे रही है।
विज्ञापन
पांच साल में आठ बार लीक हुए पेपर
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि 2017 से लेकर अब तक आठ बार पेपर लीक हो चुके हैं। नौजवानों के साथ छलावा हो रहा है। अभी जो पेपर लीक हुआ, सरकार ने सभी को केंद्रों से घर तक नि:शुल्क भिजवाने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बेरोजगारी भी बढ़ रही है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। आज पूरे देश में गुजरात मॉडल को भूल लोग छत्तीसगढ़ मॉडल को याद कर रहे हैं।