फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The goal of a TB-free India will be achieved through collective effort.

Varanasi News: सामूहिक प्रयास से पूरा होगा टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य

Wed, 08 Jul 2026 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The goal of a TB-free India will be achieved through collective effort.
आईएमएस बीएचयू के जनरल मेडिसिन विभाग में मंगलवार को आयोजित विशेष व्याख्यान में क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में चर्चा की गई। मुख्य वक्ता एरा मेडिकल कॉलेज लखनऊ के निदेशक पद्मश्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। क्षय रोग के मरीजों के इलाज के लिए शीघ्र एवं सटीक निदान, गुणवत्तापूर्ण उपचार, रोगियों की उपचार के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता आवश्यक है। उन्होंने औषधि-प्रतिरोधी (ड्रग-रेजिस्टेंट) टीबी की बढ़ती चुनौती, नवीन निदान तकनीकों, आधुनिक उपचार पद्धतियों, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के विभिन्न आयामों के बारे में बताया। कहा कि चिकित्सकों, चिकित्सा विद्यार्थियों, समाज के सामूहिक प्रयासों से ही टीबी-मुक्त भारत का लक्ष्य साकार किया जा सकता है। इस दौरान प्रो. टीपी चतुर्वेदी, प्रो. जया चक्रवर्ती, प्रो. एलपी मीणा, प्रो. रंजन भटनागर, डॉ. अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed