{"_id":"5edbe01d8ebc3e90586e7573","slug":"the-girl-staying-at-her-aunt-s-house-raped-her-for-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसी के घर रह रही युवती से तीन माह तक करता रहा दुष्कर्म, पुलिस पर कार्रवाई के बजाय सुलह के लिए दबाव बनाने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसी के घर रह रही युवती से तीन माह तक करता रहा दुष्कर्म, पुलिस पर कार्रवाई के बजाय सुलह के लिए दबाव बनाने का आरोप
Sat, 06 Jun 2020 11:57 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर रह रही एक युवती के साथ एक व्यक्ति तीन महीने तक दुष्कर्म करता रहा। युवती के गर्भवती होने पर उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाते हुए ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने थाने में शिकायत की तो पुलिस कार्रवाई के बजाय सुलह के लिए दबाव बनाने लगी। इस पर पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन के साथ ही आईजी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
चार जून को पीड़िता ने कासिमाबाद थाने में मुख्य आरोपी सहित दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि वह मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। फिलहाल कासिमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर पर रहती है। उसी गांव के एक शादीशुदा व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उसने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर इस घटना से किसी को अवगत कराया तो जान से मार दूंगा। यही नहीं वह तीन माह तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। तीन माह का गर्भ होने पर उसने अपनी मौसी से घटना के संबंध में बताया। मौसी ने परिवार के सदस्यों के साथ उक्त व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने धमकी दी कि गर्भपात करा दो। ऐसा नहीं करने पर जान से मार देंगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाने में तहरीर देने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की उलटे समझौता करने का दबाव बनाने लगी।
इस पर उसने आईजी वाराणसी और 1076 महिला हेल्पलाइन को घटना की जानकारी दी। शनिवार को मुख्य आरोपी सहित अन्य दो के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नागेंद्र सरोज के साथ ही इस घटना में शामिल जितेंद्र सरोज एवं जितेंद्र विश्वकर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।