फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Gangapur team won 4-1 thanks to two goals from Kaushal.

Varanasi News: कौशल के दो गोल से गंगापुर की टीम 4-1 से जीती

Mon, 15 Jun 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The Gangapur team won 4-1 thanks to two goals from Kaushal.
गंगापुर एकेडमी की ओर से ग्रीष्मकालीन शिविर में रविवार को हॉकी का मैच खेला गया। फॉर्वर्ड खिलाड़ी कौशल के दो गोल की बदौलत केटी ग्रुप की टीम को गंगापुर एकेडमी ने 4-1 से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर गंगापुर ने मैदान का चुनाव किया और स्ट्राइक का मौका केटी टीम को दिया।
विज्ञापन

मैच का पहला गोल गंगापुर के कौशल ने मैच के पहले क्वार्टर में कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर मिडफील्डर हर्ष ने गोल कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ की समाप्ति तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ का मैच कांटे का रहा। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में केटी ग्रुप के रवि पाल ने मैदानी गोल किया और स्कोर 1-2 कर दिया, लेकिन गंगापुर एकेडमी के खिलाड़ियों ने केटी ग्रुप पर लगातार दबाव बनाया जिसका फायदा मैच के चौथे क्वार्टर में मिला। मैच समाप्त होने के सात मिनट पहले अक्षत और कौशल ने लगातार दो गोल कर टीम का स्कोर 4-1 कर दिया। मैच समाप्त होने तक गंगापुर की टीम चार गोल से विजेता बनी। मुख्य अतिथि अजीत राजभर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका लाल बहादुर मौर्य और मोहम्मद अंसार अंसारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed