फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The foundation stone of the country's first transport ropeway will be laid at Cantt station, PM Modi can lay t

Varanasi: कैंट स्टेशन पर रखी जाएगी देश के पहले ट्रांसपोर्ट रोपवे की आधारशिला, PM Modi रख सकते हैं पहली ईंट

Fri, 10 Mar 2023 08:18 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 10 Mar 2023 08:18 AM IST
सार

संसदीय दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैंट स्टेशन पर प्रस्तावित पहले रोपवे स्टेशन की पहली ईंट रख सकते हैं। इसकी तैयारी में प्रशासनिक अफसर जुटे हैं। कैंट से गोदौलिया के बीच प्रस्तावित रोपवे परियोजना का काम शिलान्यास के ठीक बाद शुरू होगा।

विज्ञापन
The foundation stone of the country's first transport ropeway will be laid at Cantt station, PM Modi can lay t
वाराणसी में रोपवे - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

देश के पहले ट्रांसपोर्ट रोपवे की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चैत्र नवरात्र में रख सकते हैं। वाराणसी की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना के शिलान्यास के बाद कैंट रेलवे स्टेशन पर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


संसदीय दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैंट स्टेशन पर प्रस्तावित पहले रोपवे स्टेशन की पहली ईंट रख सकते हैं। इसकी तैयारी में प्रशासनिक अफसर जुटे हैं। कैंट से गोदौलिया के बीच प्रस्तावित रोपवे परियोजना का काम शिलान्यास के ठीक बाद शुरू होगा। कार्यदायी संस्था नेशनल हाईवे लाॅजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबे रोपवे रूट से पेयजल, सीवर, टेलीफोन सहित अन्य लाइनें हटाई जा रही हैं। यह काम 15 मार्च तक पूरा हो सकता है। इसके बाद टाॅवर, स्टेशन सहित अन्य निर्माण के लिए सर्वे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस परियोजना को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है। रोपवे परियोजना यात्रा की अवधि और अंतिम छोर तक संपर्क की कसौटी पर खरी उतरती है तो ऐसा ही नेटवर्क शहर के अन्य हिस्सों में स्थापित किया जाएगा। इससे शहर के दूसरे हिस्सों से भी लोग काशी विश्वनाथ मंदिर तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

The foundation stone of the country's first transport ropeway will be laid at Cantt station, PM Modi can lay t
वाराणसी में रोपवे का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
रेलवे व बस स्टेशनों को भी जोड़ने की योजना
रोपवे का संचालन सबसे पहले कैंट से काशी विद्यापीठ के बीच होगा। इस रूट का संचालन सफल हुआ तो सभी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों को इससे जोड़ा जाएगा। दिल्ली मेट्रो का मॉडल अपनाकर शहर के दूसरे हिस्सों में विस्तार किया जाएगा। वाराणसी कैंट से गोदौलिया तक का सफर लगभग 15 मिनट का होगा। योजना के मुताबिक, प्रति घंटे तीन हजार यात्रियों को रोपवे की केबल कार में सफर करना है।

देश की पहली ट्रांसपोर्ट रोपवे परियोजना के रूट से पेयजल, सीवर सहित अन्य लाइनें हटाई जा रही हैं। यह काम जल्द ही पूरा होगा। परियोजना का काम कैंट स्टेशन से शुरू होगा। - डा. सुनील वर्मा, सचिव, वाराणसी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed