Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The five-day Mahalaxmi Puja festival concludes with the immersion puja.

Varanasi News: विसर्जन पूजा के साथ पांच दिवसीय महालक्ष्मी पूजनोत्सव संपन्न

Thu, 12 Nov 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The five-day Mahalaxmi Puja festival concludes with the immersion puja.
वाराणसी। युवा अग्रवाल सम्मेलन के ओर से श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में प्राण प्रतिष्ठित पंचप्रतिमाओं (श्री गणेश, श्री महालक्ष्मी, माता सरस्वती, माता काली व महाबली हनुमान) की विसर्जन पूजा के साथ पांच दिवसीय महालक्ष्मी पूजनोत्सव श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य पुरोहित पं. विकास महाराज ने पांच ब्राह्मणों के साथ विधि-विधान से कलश विसर्जन कराया। परंपरा अनुसार कांस्य प्रतिमाओं का विसर्जन न कर उन्हें विद्यालय परिसर स्थित मंदिर में पुन: आसन ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन


आरती के उपरांत श्रद्धालुओं में महाप्रसाद व माता के आशीर्वाद रूपी खजाने का वितरण हुआ, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। दूसरी ओर, अग्रसेन सेवा संस्थान द्वारा आयोजित भव्य दीपावली महोत्सव पारिवारिक एकता, संस्कार और उल्लास का प्रतीक बना। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक विवेक अग्रवाल (सुंदर विला) व अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल (आढ़त वाले) सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य परिवारों को एक सूत्र में पिरोना, भावी पीढ़ी में संस्कार भरना और सेवा भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed