फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The first batch of 300 pilgrims to the Kaaba

300 हजयात्रियों पहला जत्था काबा गया

Fri, 05 Aug 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 05 Aug 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
The first batch of 300 pilgrims to the Kaaba
हज यात्रा के लिए अपनों से विदा लेते जाइरीन।
हज पर जाने की खुशी तो अपनों से बिछड़ने का गम। गुरुवार को सांस्कृतिक संकुल स्थित अस्थायी हज हाउस में मौजूद हर शख्स के चेहरे पर यही अक्स नजर आ रहा था। जो हज पर जा रहे थे और जो उन्हें विदा करने आए थे, वो इन दोनों एहसास एक साथ महसूस कर रहे थे। फूलमालाओं और इत्र की खुशबू से पूरा सांस्कृतिक संकुल गमक रहा था। सलामती की दुआ और नारा-ए-तकबीर के साथ पहली बस को सुबह साढ़े दस बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन


 बस को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन शकील अहमद बबलू, काजी-ए-शहर मौलाना गुलाम यासीन, सेंट्रल हज कमेटी के मेंटर डॉ. इफ्तेखार अहमद जावेद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। काजी-ए-शहर ने दुआख्वानी की। हजयात्रियों को रवाना करने के लिए स्टेट हज कमेटी के परवेज अहमद जोखू, पूर्वांचल हज सेवा समिति के डॉ. अकबर अली, अदनान खां, डॉ. अमीन, मौलाना मुफ्ती हन्नान,  एसएम खुर्शीद, हाजी अब्दुल समद अंसारी और अशफाक अहमद डबलू भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 
पूर्वांचल के 15 जिलों के 300 हजयात्रियों का पहला जत्थे की फ्लाइट दोपहर ढाई बजे की थी लेकिन हजयात्रियों को लेकर नाज एयरलाइंस की फ्लाइट ने दोपहर 3:45 पर मदीना के लिए उड़ान भरी। सांस्कृतिक संकुल स्थित अस्थायी हज हाउस सुबह से ही गुलजार था। पहले जत्थे में सबसे ज्यादा 78 यात्री इलाहाबाद के हैं, जबकि 43 यात्रियों के साथ वाराणसी दूसरे नंबर पर रहा। गाजीपुर (35), मऊ (29), जौनपुर (18), चंदौली (15), आजमगढ़ (12),  गोरखपुर (13), संत रविदास नगर (12),  कुशीनगर (12), बलिया (10), कौशांबी (9), मिर्जापुर (7), देवरिया (5) और सोनभद्र से दो यात्री पहले जत्थे में गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed