फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The festival of lights was lit up with the enthusiasm of Garba and lamps for four hours.

Varanasi News: चार घंटे तक गरबे के जोश और दीपों से जगमग हुआ दीपोत्सव

Sun, 12 Oct 2025 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The festival of lights was lit up with the enthusiasm of Garba and lamps for four hours.
वाराणसी। ढोली तारो ढोल बाजे ढोल बजे ढोल बाजे ढोल के ढम ढम ढम बाजे ढोल... की धुन पर महिलाओं ने जब थिरकना शुरू किया तो पूरे माहौल में डांडिया और गरबा की मस्ती छाने लगी। डांडिया गीतों की थाप और दीपों से सजे दीपोत्सव की शाम को महिलाओं ने यादगार बना दिया। शनिवार को संस्कार ब्राह्मण महिला संगठन की ओर से आयोजित डांडिया व दीपोत्सव में ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को सिगरा स्थित होटल कैस्टिलो में चार घंटे तक ब्राह्मण सभा की महिलाओं ने डांडिया और गरबा के गीतों पर जमकर धमाल मचाया। डांडिया की थाप और दीपों की जगमगाहट के बीच संस्कार ब्राह्मण महिला संगठन का डांडिया व दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने जहां एक ओर जमकर डांडिया खेली, वहीं दीपावली की जगमगाहट को भी नृत्य, नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। दीपोत्सव में नमिता तिवारी, गायत्री, ममता सुनीति, निधि, श्वेता ने देवी गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। वहीं रेखा, ममता, मधुलिका ने दीपावली पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया जिसमें दीपोत्सव और नवरात्र के महत्व को दर्शाया गया। इसके बाद सभी महिलाओं ने मिलकर फिल्मी गीतों पर डांडिया और गरबा डांस किया। इसके साथ ही देवी गीतों पर भी डांडिया खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed