वाराणसी: एसडीओ की पत्नी को पिस्टल सटा कर बेखौफ बदमाशों ने छीनी चेन, सीसीटीवी में हुए कैद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के राजेंद्र विहार कॉलोनी की लेन नंबर पांच में बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्टल सटा कर सिंचाई विभाग के एसडीओ की पत्नी की सोने की चेन छीन ली। पीड़िता जब तक शोर मचाती तब तक बाइक सवार बदमाश रफूचक्कर हो गए।
गाजीपुर के मूल निवासी और सिंचाई विभाग के एसडीओ कमलेश प्रधान राजेंद्र विहार कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी सावित्री प्रधान दूध लेकर घर जा रही थीं। तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और रास्ता पूछने के बहाने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाई और सोने की चेन छीन कर भाग निकले।
आपबीती बताती महिला
सावित्री किसी तरह से घर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। सीओ भेलूपुर सुधीर जायसवाल और लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं और जल्द ही वह गिरफ्त में होंगे।
गश्त न होने से बदमाशों के हौसले बुलंद :
राजेंद्र विहार कॉलोनी चेन छीनने की घटनाओं को लेकर अकसर चर्चाओं में रहती है। इसके पहले राजेंद्र विहार कॉलोनी में रहने वाले बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता डॉ. एमके सिंह के घर के सामने उनकी पत्नी रेणुका सिंह की चेन बदमाशों ने छीन ली थी। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पुलिस की गश्त न होने की वजह से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और इसी वजह से आए दिन महिलाओं की चेन छीनने की घटनाएं होती रहती हैं।