फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The father requested to scold the son, the police arrested with a gun and cartridge

पिता ने बेटे को डांटने-फटकारने का किया था अनुरोध, पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ बताया गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2020 11:15 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 31 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The father requested to scold the son, the police arrested with a gun and cartridge
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी जिले के अजगरा चौकी की पुलिस द्वारा एक युवक को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर कारतूस और तमंचा बरामद करने का दावा किया गया है। वहीं, युवक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके लड़के को फर्जी तरीके से फंसाया गया है। पुलिस से शिकायत कर उसे डांट-फटकार कर समझाने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन


चोलापुर थाने की पुलिस ने चौबेपुर खुर्द मुरे गांव के रहने वाले आशीष चौबे को मुरेरी प्राथमिक विद्यालय से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ है। इस मामले में आरोपी की मां किरण चौबे और पिता त्रिभुवन चौबे ने बताया कि आशीष दो दिन से घर में विवाद और मारपीट कर परेशान कर रहा था।

विज्ञापन

इस मामले में अजगरा चौकी की पुलिस से गुहार लगा कर आशीष को डांट-फटकार कर समझाने का निवेदन किया गया था। चौकी प्रभारी अजगरा और सिपाही उनके घर आकर आशीष चौबे को ले गए और तमंचा-कारतूस बरामद कर जेल भेज दिए। आशीष की मां ने कहा कि मेरा बेटा अपराधी नहीं है। पुलिस ने उसे फर्जी मुकदमे में फंसा दिया है। 

थानाध्यक्ष चोलापुर कुलदीप दुबे ने बताया कि चौकी प्रभारी अजगरा द्वारा मुरेरी प्राथमिक विद्यालय के पास से चेकिंग के दौरान तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक को पकड़ा गया है। वहीं, क्षेत्राधिकारी पिंडरा अनिल राय ने कहा कि यदि युवक को गलत फंसाया गया है तो जांच करा कर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed