फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The dust started to be removed from the files of the prized six terrorists

इनामी छह दहशतगर्दों की फाइलों से हटने लगी धूल

Tue, 13 Jul 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The dust started to be removed from the files of the prized six terrorists
लखनऊ में आतंकी संगठन अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद से जुड़े दो आतंकियों की गिरफ्तारी बाद एनआईए सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों की नजर पूर्वांचल के आजमगढ़ स्थित सरायमीर में आकर टिक गई है। एक दशक पूर्व बाटला हाउस एनकाउंटर में फरार दस-दस लाख के इनामी छह आतंकियों के फाइलों पर जमी धूल एटीएस साफ करने लगी है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, गोरखपुर जैसे महानगरों में दहशतगर्दी फैलाने के आरोप में फरार इन आतंकियों के परिजनों और रिश्तेदारों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद से सुरक्षा एजेंसियां आजमगढ़ के तार भी जोड़ रही है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से माना जा रहा है कि सीमी, इंडियन मुजाहिदीन संगठन कमजोर पड़ने के बाद तेजी से उभर रहे अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद से भी जुड़ रहे हैं। 19 सितंबर 2008 को बाटला हाउस एनकाउंटर में आजमगढ़ के सरायमीर थाने के संजरपुर गांव निवासी डॉ. शाहरनवाज, शादाब उर्फ बड़ा साजिद उर्फ जुनैद चिकना, अबू राशिद, राशिद उर्फ सुल्तान, आसिफ और आफताब का नाम दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में हुए बम धमाके दौरान आया था। बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद से ही डॉ. शाहनवाज, शादाब उर्फ बड़ा साजिद उर्फ जुनैद चिकना और अबू राशिद की तलाश एनआईए सहित एटीएस कर रही है। इन आतंकियों की 2018 में हिस्ट्रीशीट भी आजमगढ़ में खोली गई थी।
विज्ञापन

बाटला एनकाउंटर के बाद से नहीं आए आजमगढ़
आजमगढ़ के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार संजरपुर के फरार दस-दस लाख रुपये के इनामी आतंकियों की फोटो में और वर्तमान में बहुत अंतर आ गया होगा। इसके कारण पुलिस उन्हें पहचान भी नहीं पा रही है। 12-13 साल में तो और भी हुलिया बदल गया होगा। इसका फायदा भी आरोपी उठाते होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed