फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The dream of junior doctors doing MS remained unfulfilled

जूनियर डॉक्टरों के एमएस करने का सपना रह गया अधूरा

Tue, 20 Apr 2021 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
The dream of junior doctors doing MS remained unfulfilled
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के दो जूनियर डॉक्टरों के मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) करने का सपना अधूरा रह गया। दोनों डॉक्टर अपने साथियों के साथ चंदौली के चकिया डैम घूमने गए थे, लेकिन साथियों को क्या पता था कि उनके दो अजीज पीछे छूट जाएंगे। आईएमएस बीएचयू के ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट से एमएस की पढ़ाई करने वाले कोलकाता निवासी डॉ. विकास दता और मथुरा निवासी डॉ. शिवम सैनी के मौत की खबर सुनने के बाद सुश्रुत हॉस्टल में रहने वाले मेडिकल छात्र बहुत दुखी है। उनके डूबने की खबर मिलते ही अन्य मेडिकल छात्र भी चंदौली पहुंच गए। वहां जिन दो मेडिकल छात्रों की जान बचाई गई उनमें नैनीताल निवासी हर्षवर्धन और जमशेदपुर निवासी रोशन कुमार हैं।
विज्ञापन

कार से चंदौली गए थे चारों
चारों जूनियर डॉक्टर सोमवार को चकिया के लतीफ शाह डैम के पास घूमने गए थे। वहां कार खड़ी कर डैम के पास गए थे। मौत की सूचना मिलते ही सुश्रुत हॉस्टल के वार्डन सहित अन्य लोगों ने संपर्क करना शुरू किया तो किसी तरह जानकारी मिली।
विज्ञापन

घर वालों को दी सूचना
फिलहाल बीएचयू प्रशासन की ओर से उनके घर वालों को जानकारी दे दी गई है। दोनों मृत जूनियर डॉक्टरों के घरवालों के मंगलवार तक वाराणसी पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed