फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The door of Dhanvantari temple will open today Dhanvantari's only temple in the country opens for a day

आज खुल जाएगा धन्वंतरि मंदिर का पट: एक दिन के लिए खुलता है धन्वंतरि का देश में इकलौता मंदिर

Sat, 22 Oct 2022 09:42 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 22 Oct 2022 09:42 AM IST
सार

भगवान धनवंतरिक की यह 325 साल पुरानी अष्टधातु की प्रतिमा पूरे भारत में इकलौती है। काशी में कई पीढ़ियों से भगवान धन्वंतरि के दर्शन-पूजन की परंपरा चल रही है। धनतेरस पर 22 अक्तूबर को शाम पांच बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए धन्वंतरि मंदिर का पट खुल जाएगा।

विज्ञापन
The door of Dhanvantari temple will open today Dhanvantari's only temple in the country opens for a day
आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि अपने भक्तों पर आरोग्य आशीष की बरसात करेंगे। साल भर में कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर भगवान धन्वंतरि की अष्टधातु की प्रतिमा के दर्शन मिलते हैं। राजवैद्य परिवार का कहना है कि भगवान धनवंतरिक की यह 325 साल पुरानी अष्टधातु की प्रतिमा पूरे भारत में इकलौती है। काशी में कई पीढ़ियों से भगवान धन्वंतरि के दर्शन-पूजन की परंपरा चल रही है। 
विज्ञापन

धनतेरस पर 22 अक्तूबर को शाम पांच बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए धन्वंतरि मंदिर का पट खुल जाएगा। परंपरा के अनुसार, आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरि का सुड़िया स्थित वैद्यराज के आवास पर दर्शन पूजन होगा। 
विज्ञापन

राजवैद्य परिवार के पं. रामकुमार शास्त्री, नंद कुमार शास्त्री एवं समीर कुमार शास्त्री अपने पिता राजवैद्य पं. शिव कुमार शास्त्री की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। वर्ष भर निरोग रहने की कामना से श्रद्धालु भगवान धनवंतरि के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को  अमृत रूपी प्रसाद का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed