फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The difference is only 26 paise, GST department sent notice; 20 thousand traders of the city are worried

अजब-गजब: अंतर मात्र 26 पैसे का, जीएसटी विभाग ने भेज दिया नोटिस; शहर के 20 हजार व्यापारी और उद्यमी परेशान

Thu, 30 Nov 2023 05:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 30 Nov 2023 05:13 PM IST
सार

उद्यमियों ने आरोप लगाया कि जीएसटी के अफसर सुविधा शुल्क मांगते हैं। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि पंजीकृत विक्रेता द्वारा जीएसटी न जमा किए जाने पर उसकी वसूली पांच साल बाद पंजीकृत क्रेता से 24 प्रतिशत ब्याज के साथ करना अतर्कसंगत और अवैधानिक है।

विज्ञापन
The difference is only 26 paise, GST department sent notice; 20 thousand traders of the city are worried
Tax - फोटो : Istock

विस्तार

जीएसटी विभाग के पांच साल पुराने नोटिस से शहर के करीब 20 हजार व्यापारी और उद्यमी परेशान हैं। टैक्स में 24 पैसे के अंतर पर कारोबारियों को नोटिस दे दिया गया है और विक्रेताओं के टैक्स न जमा करने की सजा क्रेताओं को मिल रही है। ये बातें कारोबारियों ने बुधवार को मलदहिया स्थित प्लाजा में आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) की बैठक में जीएसटी ग्रेड वन और टू के कमिश्नर से कहीं।

विज्ञापन

उद्यमियों ने आरोप लगाया कि जीएसटी के अफसर सुविधा शुल्क मांगते हैं। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि पंजीकृत विक्रेता द्वारा जीएसटी न जमा किए जाने पर उसकी वसूली पांच साल बाद पंजीकृत क्रेता से 24 प्रतिशत ब्याज के साथ करना अतर्कसंगत और अवैधानिक है। द स्माॅल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि विक्रेता द्वारा जीएसटीआर-1 निर्धारित समय सीमा के बाद दाखिल करने पर क्रेता पर दंड स्वरूप जीएसटी 3बी में ली गई आईटीसी को 24 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित जमा करने के लिए नोटिस दिया गया है। बैठक के दौरान जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन प्रिंस कुमार व ग्रेड टू यूपी सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी कारोबारी का उत्पीड़न नहीं होगा। जीएसटी काउंसिल तक बात पहुंचाई जाएगी। बैठक में मिर्जापुर, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, आजमगढ़ और चंदौली के उद्यमी शामिल रहे। इस दौरान जेसी रेंज कमला प्रसाद, जेसी टैक्स ऑडिट अरविंद कुमार दोहरे, सलभ शर्मा, उद्यमी उमा शंकर अग्रवाल, यूआर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed