फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The destitute children will get the love of grandmothers

बेसहारा नौनिहालों को मिलेगा दादी-नानी का प्यार

Tue, 10 May 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The destitute children will get the love of grandmothers
तिरस्कृत और आश्रयहीन बच्चों को अब ममता की छांव ही नहीं, दादी-नानी का प्यार भी मिलेगा। प्रदेश सरकार की एक ही छत के नीचे बाल गृह और आश्रय स्थल की योजना पर महिला कल्याण विभाग का प्रयास जल्द ही रंग लाने वाला है। दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धा आश्रम परिसर में तीन मंजिला थीम पार्क के भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। इस माह के अंत तक भवन पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। जून से बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। थीम पार्क तैयार होने के बाद वहां बच्चे और महिलाएं एक साथ रहेंगे।
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग की देखरेख में बने रहे तीन मंजिला थीम पार्क पर 4.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बीते छह माह से निर्माण जारी है। 100 बच्चों की क्षमता वाले इस थीम पार्क से बच्चों और वृद्ध माताओं को एक ही परिसर में आवासित होने से पारिवारिक माहौल मिलेगा। वहीं, जो महिलाएं कभी अपने नाती-पोतों के प्यार से वंचित रह गई थीं। उन्हें इन बच्चों के जरिये जीवन में दोबारा जीने की आस मिल सकेगी। वहीं, अनाथ बच्चों को भी दादी-नानी का प्यार मिल सकेगा। वहीं, मुख्यधारा से विमुख हो चुकीं महिलाओं को भी जीने का सहारा मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल का पहला गोद केंद्र
थीम पार्क शुरू होने के साथ ये पूर्वांचल का पहला गोद केंद्र (एडॉप्शन सेंटर) होगा। जहां दंपती बच्चों को गोद ले सकेंगे। 0-5 साल के बच्चे जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है या जो बच्चे चाइल्ड लाइन के माध्यम से पाए जाते हैं, उन्हें यहां रखा जाएगा। यहां खेलकूद की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों पड़ी जरूरत
योगी सरकार ने वाराणसी समेत विभिन्न जिलों में बेसहारा, आश्रयहीन व तिरस्कृत बच्चों व महिलाओं के लिए सरकारी व गौर सरकारी संस्थाओं द्वारा संचालित बालगृहों व महिला शरणालयों की संख्या में बढ़ोतरी की पहल की है। आगरा में 50 बच्चों की क्षमता वाले राजकीय बालगृह, मिर्जापुर एवं कानपुर में 100 किशोरों की क्षमता वाले एक-एक राजकीय संप्रेषण गृह बनाए जाएंगे।

नए एकीकृत भवन में शून्य से पांच साल तक के बेसहारा बच्चों के अलावा आश्रयहीन महिलाओं को रखा जाएगा। तीन मंजिला भवन इस माह के अंत तक तैयार हो जाएगा। अगले माह इसका लोकार्पण होना है। - देवशरण सिंह, अधीक्षक, राजकीय वृद्धाश्रम, दुर्गाकुंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed