फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Depot team won by 38 runs, the same number of runs scored by the Engine Division's top scorer.

Varanasi News: डिपो की टीम 38 रनों से जीती, इतने ही रन इंजन डिवीजन के टॉप स्कोरर ने बनाए

Mon, 16 Mar 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The Depot team won by 38 runs, the same number of runs scored by the Engine Division's top scorer.
बरेका में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 में सिविल,भंडार एवं डिपो की टीम बनी चैंपियन*
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में सिविल, भंडार और डिपो ने इंजन डिवीजन को 38 रनों से हरा दिया। हारने वाली इंजन डिवीजन के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर मृत्युंजय सिंह ने भी 38 ही रन बनाए। दोनों टीमों की पारियों में एकमात्र अर्द्धशतक और सर्वाधिक 51 रन सिविल, भंडार और डिपो के अमित कुमार सिंह ने बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिविल, भंडार और डिपो की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए। जवाब में उतरी इंजन डिवीजन की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर केवल 130 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


5 खिलाड़ियों ने एक ने लिए एक-एक विकेट
मैच में सिविल, भंडार और डिपो की ओर से गेंदबाजी करते हुए जगदीश्वर सोरेन, सुनीत कुमार, अमित कुमार, प्रशांत और आनंद वार्ष्णेय ने एक-एक विकेट लिए। सिविल, भंडार और डिपो की ओर से अमित कुमार सिंह के बाद लक्ष्मी शंकर ने 30 रन, अमित कुमार ने 22 रन, मुन्ना यादव ने 19 रन और आनंद ने 12 रन बनाए। इंजन डिवीजन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बालाजी और रवि प्रजापति ने दो-दो विकेट और मृत्युंजय सिंह ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंजन डिविजन से मृत्युंजय सिंह ने 38 रन, शिवलाल यादव ने 24 रन, संतोष कुमार ने 18 रन और दिनेश यादव ने 16 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed