फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The day's temperature crossed 40, at night it reached 21.3 degrees

Varanasi News: दिन का पारा 40 पार, रात में 21.3 डिग्री पहुंचा

Fri, 09 May 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The day's temperature crossed 40, at night it reached 21.3 degrees
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। काशी में प्री मानसून का दौर शुरू हो गया है। मौसम ऐसा हो गया है कि दिन में प्रचंड गर्मी से पारा 40 डिग्री के पार और रात में बारिश से तापमान 21 डिग्री तक आ जा रहा है। बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस चला गया, वहीं बुधवार देर रात को दो घंटे में करीब सात मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई। इससे रात ठंडी हो गई।
इससे न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री तक दर्ज किया गया। इससे प्रदेश की दूसरी सबसे ठंडी रात बनारस की रही। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्री मानसून का ही प्रभाव है। पछुआ कमजोर हो गई है, लेकिन बीते कई दिनों से बह रही पुरवा नमी के साथ बनारस में बारिश करा रही है। हालांकि अब पुरवा कमजोर हो गई है, जिससे बृहस्पतिवार को गर्मी बढ़ गई।
विज्ञापन

प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि प्री मानसून में ऐसा ही देखा जाता है कि पूरे दिन भयानक गर्मी पड़ती है, लेकिन यदि वातावरण में नमी होती है तो शाम तक बादल भी जमकर बरसते हैं। ऐसा ही फेज बनारस में चल रहा है। अभी 15-20 दिनों तक ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। बीच-बीच में लगातार भीषण गर्मी पड़ेगी तो कभी बारिश जैसी स्थिति होगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जिले में आज तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान लगाया गया है। साथ ही बिजली भी तड़केगी। इसके बाद मौसम सामान्य होगा, लेकिन फिर मौसम करवट लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed