फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The daughter in law of the sub inspector set fire at residence in police line after a dispute with mother in law

वाराणसी: दरोगा की बहू ने आग लगाकर दी जान, सास से खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद उठाया कदम

Sun, 10 Oct 2021 10:23 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Oct 2021 10:23 AM IST
सार

बलिया जिले के नरही के चौरा ग्राम निवासी चंद्र देव राम का वाराणसी  पुलिस लाइन में सरकारी आवास आवंटित है। पत्नी फूलकुमारी दो बेटे धर्मेंद्र और जितेंद्र उसकी पत्नी शारदा उसी आवास में रहते हैं।

विज्ञापन
The daughter in law of the sub inspector set fire at residence in police line after a dispute with mother in law
शारदा देवी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी पुलिस लाइन स्थित आवास में शनिवार की सुबह दरोगा की बहू शारदा देवी (30) ने घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर आग लगाकर जान दे दी। मौके पर कैंट पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


मृतका के ससुर चंद्रदेव राम भदोही जिले के ज्ञानपुर थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। पुलिस के अनुसार खाना बनाने के विवाद में बहू ने यह कदम उठाया।  बलिया जिले के नरही के चौरा ग्राम निवासी चंद्र देव राम का पुलिस लाइन में सरकारी आवास आवंटित है। पत्नी फूलकुमारी दो बेटे धर्मेंद्र और जितेंद्र उसकी पत्नी शारदा उसी आवास में रहते हैं।
विज्ञापन


धर्मेंद्र का सारनाथ में मकान बन रहा है। सुबह नौ बजे जितेंद्र की मां सारनाथ स्थित निर्माणाधीन मकान पर जाने की तैयारी में थी। इसी दौरान बहू शारदा से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद शारदा अपने कमरे में चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा

अचानक कमरे से धुआं उठा तो नीचे किसी काम से आए पति जितेंद्र कमरे के पास पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खोला तो शारदा झुलस चुकी थी। पत्नी को बचाने में जितेंद्र भी झुलस गया। वह पत्नी को लेकर पास के अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तुरंत कैंट पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक कमरे के अंदर से केरोसिन की महक आ रही थी और कमरे के अंदर रखा सामान जल चुका था। 

कैंट पुलिस के अनुसार पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि सुबह मां से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था लेकिन ऐसी उम्मीद नहीं थी कि शारदा यह खौफनाक कदम उठा लेगी। जितेंद्र की शादी चार साल पूर्व मई 2017 में मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के पूरन कोपा गांव की रहने वाली शारदा के साथ हुई थी।  

पति से नाराज पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

वाराणसी के सरायनंदन निवासी विवाहिता रजनी मौर्य (34) ने शनिवार दोपहर विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पति राजकुमार और सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भेलूपुर थाने में तहरीर दी। 

सरायनंदन के रहने वाले राजकुमार मौर्य की शादी 14 वर्ष पूर्व पड़ाव के जलालीपुर की रहने वाली रजनी मौर्य से हुई थी। रजनी के भाई ज्योति कुमार मौर्य ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग लेकर बहन को प्रताड़ित किया जाता था। भाई के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति राजकुमार को हिरासत में ले लिया है। पति राजकुमार घर के बगल में ही पान की दुकान चलाता है। 

विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

 साहित्य नाका क्षेत्र के सीहाबीर वार्ड में शनिवार को सुबह बीमारी से विवाहिता की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को लेकर थाने पर पहुंची। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

 सीहाबीर निवासी रवि यादव की पत्नी निधि यादव (26) की दिन में हालत बिगड़ने पर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबियत में सुधार हो जाने पर रवि पत्नी को लेकर घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में ही निधि की तबीयत बिगड़ गई, पति रवि दोबारा अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने निधि को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed