फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The court of history considered Netaji as the greatest hero: Indresh

इतिहास की अदालत ने नेताजी को ही माना महानायक : इंद्रेश

Sat, 23 Jan 2021 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
The court of history considered Netaji as the greatest hero: Indresh
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि सुभाष विभाजन के विरोधी थे। कांग्रेस के नेताओं को वो पहले ही अंग्रेजों की चाल से चेता चुके थे। द्वितीय विश्व युद्ध का समय अखंड भारत की आजादी का उपयुक्त समय था। अगर कांग्रेस के नेताओं ने सुभाष का साथ दिया होता तो देश भी आजाद हो जाता और विभाजन भी न होता।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि नेताजी सुभाष चंद्र बोर्स के जन्मदिवस पर लमही स्थित सुभाष भवन में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इतिहास की अदालत में सुभाष विषय राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए इंद्रेेश कुमार ने कहा कि देश के बंटवारे की त्रासदी आज तक पूरा भारत झेल रहा है। सुभाष की योजनाओं को माना गया होता तो देश इतनी समस्याओं से नहीं जूझता। इतिहास की अदालत ने नेताजी को ही महानायक माना है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर महोत्सव की शुरुआत की। आजाद हिंद बटालियन की सेनापति दक्षिता भारतवंशी ने अपनी बाल टुकड़ी के साथ नेताजी को सलामी दी और बिगुल बजाकर सुभाष महोत्सव का स्वागत किया। इस दौरान सुभाषवादी विचाकर तपन घोष, इतिहासकार प्रो. अशोक कुमार सिंह, डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता चट्टो बाबा ने किया। संचालन अर्चना भारतवंशी व धन्यवाद डॉ. निरंजन श्रीवास्तव ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिला राष्ट्रीय बाल अधिकार बाल संरक्षण पुरस्कार
विश्व की पहली निर्वाचित बाल संसद की स्पीकर खुशी रमन भारतवंशी को दुनिया भर के वंचित बच्चों की आवाज को बुलंद करने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोरोना संकट के दौरान खुशी रमन भारतवंशी ने 100 दिनों तक अनवरत भूख से पीड़ितों की सेवा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed