{"_id":"61018dcd8ebc3e58553b809a","slug":"the-court-had-reached-the-court-to-marry-a-girl-from-another-community-the-hindu-organization-caught-varanasi-news-vns6029528151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: दूसरे समुदाय की लड़की को फुसलाकर शादी करने पहुंचा था कोर्ट, हिंदू संगठन ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: दूसरे समुदाय की लड़की को फुसलाकर शादी करने पहुंचा था कोर्ट, हिंदू संगठन ने पकड़ा
Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
सार
कचहरी स्थित चाय की दुकान पर गवाह के साथ चर्चा करते समय पकड़े गए। आरोपी युवक के विरुद्ध हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर कचहरी में शादी के लिए पहुंचे दूसरे समुदाय की युवती व युवक के दोस्त को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं आरोपी युवक के विरुद्ध हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष व अधिवक्ता कुमार स्कंद सिंह उर्फ चेतन ने बताया कि बेल्थरारोड क्षेत्र के दो समुदायों के युवक-युवती कचहरी में शादी करने पहुंचे। कचहरी स्थित चाय की दुकान पर बैठ कर वे गवाह के साथ चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
उनकी बातचीत से दूसरे समुदाय का होने की शंका हुई। जिसके बाद पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने दोनों से पूछताछ की तो पहले लड़की ने बरगलाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों के आधार कार्ड देखे गए तो दोनों दो समुदायों के निकले, आधार कार्ड भी फर्जी था। इसी बीच मुख्य आरोपी युवक फरार हो गया। जबकि लड़की व शादी की गवाही देने आए युवक को कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया और तहरीर दी। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष अम्बादत्त पांडेय, विवेकानंद पांडेय समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन