{"_id":"6ac558e797489aee6f0e02b2","slug":"the-court-area-remained-gridlocked-even-those-with-sirens-were-forced-to-go-on-foot-varanasi-news-c-20-vns1056-1571397-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जाम के घेरे में रही कचहरी, हूटर वाले भी हुए पैदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जाम के घेरे में रही कचहरी, हूटर वाले भी हुए पैदल
विज्ञापन
- नामांकन के चलते कचहरी और वरुणा जोन जाम की चपेट में
- ध्वस्तीकरण की कार्रवाई ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। स्नातक और शिक्षक एमएलसी नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को कचहरी पूरे दिन तक जाम की चपेट में रही। दोपहर के समय जाम में कचहरी ऐसी घिरी की हूटर वाले भी पैदल हो गए। जेपी मेहता रोड, सर्किट हाउस, गोलघर, पुलिस लाइन चौराहा, अर्दली बाजार, महावीर मंदिर तक जाम में फंसा रहा। पुलिस लाइन-गोलघर मार्ग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई ने यातायात जाम को और बढ़ाया। एक से दो घंटे तक लोग वाहन से सिर्फ चक्कर ही काटते रह गए। हाल यह रहा कि कचहरी को जाने वाले सभी मार्ग पूरे दिन चोक रहे।
अंतिम दिन नामांकन होने के कारण प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के वाहनों से कचहरी क्षेत्र पट गया। जिसे जहां जगह मिली, वहीं वाहन खड़ी कर दिए। कचहरी से जुड़ने वाले सभी मार्गों पर चारपहिया और दोपहिया वाहनों के खड़े होने से यातायात बाधित हो गया। वहीं, पीडब्ल्यूडी की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के चलते पुलिस लाइन चौराहे से गोलघर मार्ग को बैरिकेडिंग करते हुए बंद कर दिया। इस रूट का दबाव अर्दली बाजार रूट पर पहुंच गया। कुछ वाहन सवार पांडेयपुर जिला अस्पताल से महावीर मंदिर रोड पर पहुंच गए। इससे देखते ही देखते यह मार्ग भी पूरी तरह से चोक हो गया। पांडेयपुर से लगा जाम पुलिस लाइन समेत कचहरी तक बना रहा। इस बीच हूटर बजाकर चलने वाले भी अपनी गाड़ियों को छोड़कर पैदल ही कचहरी की ओर निकले। यातायात पुलिस कर्मियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी अचानक पीडब्ल्यूडी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी बनी। किसी तरह वाहनों को डायवर्ट कर आगे निकाला गया। सर्किट हाउस रोड, जेपी मेहता रोड, अंबेडकर चौराहा से गोलघर और एलटी कालेज से गोलघर मार्ग पर सुबह से लगा जाम शाम तक बरकरार रहा। थाने की पुलिस और यातायात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम को छुड़ाया।