{"_id":"6148e5f28ebc3e1ef054ff6a","slug":"the-construction-was-being-done-by-breaking-the-seal-two-were-sued-varanasi-news-vns612763455","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील तोड़कर करवा रहे थे निर्माण, दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील तोड़कर करवा रहे थे निर्माण, दो पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सील तोड़कर रात के अंधेरे में चोरी-छिपे निर्माण कर रहे दो भवन स्वामियों के खिलाफ विकास प्राधिकरण प्रशासन ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया। ये भवन छह माह पहले सील हुए थे। कोतवाली थाना क्षेत्र के सप्तसागर दवा मंडी में कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वीडीए की ओर से लगाए गए सील को तोड़कर अवैध निर्माण करने वाले रोहित यादव व महेंद्र प्रसाद पांडेय के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। महेंद्र ने चोरी-छिपे ग्राउंड, प्रथम व द्वितीय तल का व्यावसायिक निर्माण कर लिया है जबकि रोहित ग्राउंड फ्लोर पर स्लैब डालकर निर्माण कर रहे थे। वीसी ईशा दुहन ने बताया कि अवैध निर्माणों पर किसी भी तरह की नरमी नहीं की जाएगी। सभी को नियमानुसार भवनों का निर्माण नक्शा पास कराने के बाद ही करना होगा।
चार नक्शे पास, 24.32 लाख का राजस्व
वाराणसी। वीडीए के कैंप में सोमवार को चार नक्शे पास हुए। संयुक्त सचिव परमानंद यादव की अगुवाई में जोन-1 के सिकरौल, सारनाथ, नगवां व शिवपुर वार्ड के लिए 92 प्रकरणों की सुनवाई हुई। जिस पर 24 एनओसी जारी हुए। 50 लोग कैंप में पहुंचे। इस दौरान 24.32 लाख का राजस्व भी मिला। नौ शमन मानचित्र दाखिल हुए। वीसी ईशा दुहन ने बताया कि मंगलवार को वीडीए सभागार में महा कैंप लगाया जाएगा। सभी 13 वार्डों के नक्शों को निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने जनमानस से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग पहुंचकर सेवा का लाभ लें।