{"_id":"6463d76499941c44b50e76f4","slug":"the-condition-of-the-people-scorched-by-the-fire-in-the-gas-leak-is-critical-varanasi-news-c-20-vns1013-209525-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गैस रिसाव में लगी आग से झुलसे लोगों की हालत गंभीर, गृह प्रवेश की खुशियां चीख पुकार में बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गैस रिसाव में लगी आग से झुलसे लोगों की हालत गंभीर, गृह प्रवेश की खुशियां चीख पुकार में बदली
Wed, 17 May 2023 09:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 09:05 AM IST
सार
वाराणसी के अनौरा में बने प्रधानमंत्री आवास के ब्लॉक नंबर बी में गृहप्रवेश कार्यक्रम के दौरान फ्लैट में लगी आग से झुलसे सातों लोगों की हालत दूसरे दिन भी गंभीर है। सभी के शरीर 30 फीसदी से अधिक जल गए हैं।
विज्ञापन
गृह प्रवेश के दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के अनौरा में बने प्रधानमंत्री आवास के ब्लॉक नंबर बी में गृहप्रवेश कार्यक्रम के दौरान फ्लैट में लगी आग से झुलसे सातों लोगों की हालत दूसरे दिन भी गंभीर है। सभी के शरीर 30 फीसदी से अधिक जल गए हैं।
विज्ञापन
नई बाजार निवासी सुरेंद्र चौहान को अनौरा में बने प्रधानमंत्री आवास के ब्लॉक नंबर बी में फ्लैट संख्या 162 आवंटित हुआ है। सोमवार को सुरेंद्र परिजनों के साथ गृह प्रवेश के लिए पूजा पाठ और पार्टी का आयोजन किया। पूजा के दौरान खाना बनाते हुए गैस सिलेंडर गैस रिसाव हो गया। इस कारण आग लग गई।
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से सुरेंद्र चौहान और उनकी पत्नी पूजा चौहान, रिश्तेदार सितारा देवी, ज्योति, मनोहर पांडेय, संजय समेत सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने सभी को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। सभी को बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों की मानें तो सभी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन