फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The condition of Sigra-Mahmoorganj road deteriorated

सिगरा-महमूरगंज मार्ग की हालत खराब

Tue, 24 Aug 2021 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The condition of Sigra-Mahmoorganj road deteriorated
इन दिनों सिगरा से महमूरगंज मार्ग की हालत खस्ताहाल हो गई है। बारिश और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से यहां की सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी हैं। कई जगहों पर छोटे बड़े गड्ढे हो गए हैं। नो इंट्री के बाद रात में इस मार्ग पर बड़े वाहनों की कतारें लग जाती हैं। इससे घरों और दुकानों में धूल भर रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी तो पीडब्ल्यूडी ने इसकी मरम्मत कराई थी। अब एक बार फिर से यहां की सड़क खराब हो चुकी है। तकरीबन डेढ़ किमी की सड़क पर बारिश के समय पानी लग रहा है। इसके चलते गड्ढों का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो रहा है। इस मार्ग पर कई अस्पताल और क्लिनिक हैं। जहां एंबुलेंस में मरीजों की भी आवाजाही लगी रहती है। इसके बावजूद अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

बारिश और ओवरलोड वाहनों से यहां की सड़क खराब हुई हैं। इसके लिए जल निगम और परिवहन निगम को पत्र भेजा गया है। बारिश बाद जल्द ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुग्रीव राम, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
सड़क पर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। सड़क खराब होने से काफी धूल उड़ती है। दुकान को दिन भर साफ करना पड़ता है। खाने पीने की चीजों को बचाकर रखना पड़ता है।

- साधु यादव, दुकानदार
दो से तीन महीने तक सड़क ठीक रहती है। बाद में सड़क खराब हो जाती है। पिछले एक साल में दो से तीन बार इस सड़क की मरम्मत कराई गई है लेकिन जनता को राहत नहीं मिली।
- पप्पू यादव, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed