फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The complete horoscope of a criminal can be found in just one click on the Yaksha app.

Varanasi News: यक्ष एप पर एक ही क्लिक में मिलेगी अपराधी की पूरी कुंडली

Thu, 05 Feb 2026 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The complete horoscope of a criminal can be found in just one click on the Yaksha app.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। अब अपराधी जिले की सीमा बदलकर भी पुलिस की नजर से बच नहीं पाएंगे। पुलिस ने 1 फरवरी से यक्ष एप से हाईटेक पुलिसिंग की शुरुआत कर दी है। इस एप के माध्यम से अपराध, अपराधियों और गांव स्तर तक की तमाम सूचनाएं एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी।
पुलिसिंग तेज, पारदर्शी और ज्यादा प्रभावी होने की उम्मीद है। यक्ष एप में पुलिसिंग से जुड़ा विस्तृत डेटा उपलब्ध रहेगा। पुलिसकर्मियों को संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी थानों पर एप की देखरेख के लिए एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती भी की जाएगी। यक्ष एप से बीट प्रभारी को अपने क्षेत्र के अपराधियों की पूरी जानकारी रियल टाइम में मिलेगी। इससे अपराधियों की डिजिटल घेराबंदी मजबूत होगी और निगरानी में चूक की संभावना कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप की खास बात यह है कि यदि कोई अपराधी दूसरे जनपद में अपराध करता है और वहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है, तो उसके मूल क्षेत्र के बीट प्रभारी को भी इसकी सूचना मिल जाएगी। किसी घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज से यदि अपराधी की अनुमानित उम्र या हुलिया का संकेत मिलता है, तो यक्ष एप के डाटा से उसी आयु वर्ग के अपराधियों के फोटो भी देखे जा सकेंगे।

इससे पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज हो सकेगा। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि यक्ष एप से पुलिसिंग हाईटेक होगी। इससे अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी। पुलिसकर्मियों को एप संचालन के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed