{"_id":"5e2ac1008ebc3e4b2b12073b","slug":"the-complainant-ate-poison-at-the-gate-of-pm-s-parliamentary-office-with-the-hope-of-justice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्याय की आस लेकर पीएम के संसदीय कार्यालय पहुंचे फरियादी ने गेट पर खाया जहर, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय की आस लेकर पीएम के संसदीय कार्यालय पहुंचे फरियादी ने गेट पर खाया जहर, जानिए क्यों
Fri, 24 Jan 2020 04:46 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 24 Jan 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल के बाहर अनुराग के दोनो लड़के
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी की रविंद्रपुरी कॉलोनी स्थित संसदीय कार्यालय के गेट पर शुक्रवार को जनसुनवाई के बाद एक युवक जहर खा लिया। आनन-फानन में उसे बनारस हिन्दू युनिवर्सिटी (बीएचयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रकरण के अनुसार लोहता थाने के बखरिया गांव का अनुराग सिंह अपने बेटे के साथ प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय गया था।
विज्ञापन
अनुराग के अनुसार, हरहुआ क्षेत्र स्थित एक वाहन एजेंसी का मालिक पैसा लेने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं दे रहा था। इस संबंध में उसने हर जगह शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अनुराग अपने छोटे बेटे के साथ पीएम के संसदीय कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने गया था।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अनुराग और पास में उसका छोटा बेटा
- फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि यहां भी उसे आश्वासन नहीं मिला। इससे आहत होकर अनुराग ने शीशी में रखा विषाक्त पदार्थ पी लिया। उसे जमीन पर गिरते देख पुलिस कर्मी बीएचयू अस्पताल लेकर भागे।
जहर की शीशी
- फोटो : amar ujala
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के इंचार्ज डॉक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि उसने कीटनाशक दवा पी ली है। इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।