{"_id":"6446ce90a4b80f4b5703c2e4","slug":"the-committee-will-give-suggestions-for-the-all-round-development-of-the-students-varanasi-news-c-20-vns1013-170486-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विद्यार्थियों के चौमुखी विकास के लिए सुझाव देगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विद्यार्थियों के चौमुखी विकास के लिए सुझाव देगी समिति
विज्ञापन
बीएचयू में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समिति गठित की गई है। समिति शैक्षणिक व शैक्षणिक गतिविधियों से इतर वातावरण को बेहतर बनाने के लिए काम करेगी। साथ ही देश के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों का जुड़ाव बढ़ाने वाली गतिविधियों की पहचान करेगी। विद्यार्थियों के चौमुखी विकास के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को सुझाव भी देगी।राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विद्यार्थियों की शैक्षणिक व बौद्धिक प्रगति के साथ साथ उनके चौतरफा विकास पर जोर दिया गया है। इस नीति में विद्यार्थियों की भौतिक, मनोवैज्ञानिक तथा भावनात्मक बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए सहयोग केंद्रों तथा कॅरियर काउंसलर की उपलब्धता की बात कही गई है। नई शिक्षा नीति के प्रस्तावों के मद्देनजर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने उच्च शिक्षण संस्थानों में फिजिकल फिटनेस, खेल, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य तथा उनके मनोवैज्ञानिक व भावनात्मक कल्याण को प्रोत्साहन देने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन दिशा निर्देशों के क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न पहलुओं में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समिति गठित की है।
छात्र अधिष्ठाता की अध्यक्षता में गठित समिति में परीक्षा नियंता, जैव रसायन विभाग के प्रो. एस श्रीकृष्णा, सर सुंदरलाल चिकित्सालय के उप चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अंकुर सिंह, विधि प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. रजनीश के. सिंह, महिला महाविद्यालय से डॉ. वैशाली रघुवंशी तथा मनोविज्ञान विभाग से डॉ. त्रयंबक तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन
छात्र अधिष्ठाता की अध्यक्षता में गठित समिति में परीक्षा नियंता, जैव रसायन विभाग के प्रो. एस श्रीकृष्णा, सर सुंदरलाल चिकित्सालय के उप चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अंकुर सिंह, विधि प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. रजनीश के. सिंह, महिला महाविद्यालय से डॉ. वैशाली रघुवंशी तथा मनोविज्ञान विभाग से डॉ. त्रयंबक तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन