फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The city of Kashi Vishwanath will remain a bomb on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर बम-बम रहेगी काशी विश्वनाथ की नगरी

Thu, 24 Feb 2022 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
The city of Kashi Vishwanath will remain a bomb on Mahashivratri
महाशिवरात्रि पर शिव की नगरी काशी बम-बम रहेगी। शिव बरात के आयोजन में भूत-पिशाच नाचेंगे, तो कहीं शिव भजन तो कहीं शिव दर्शन का आनंद शिवभक्त उठाएंगे। कोरोना संक्रमण काल के बाद होने वाले आयोजनों को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बाबा विश्वनाथ के दरबार में महाशिवरात्रि पर पहली बार गंगा द्वार से श्रद्धालु प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद एक मार्च को महाशिवरात्रि का महोत्सव मनाने की तैयारियां चल रही हैं। परंपरागत शिव बरात और जुलूस की अनुमति मिलने से काशीवासियों में भी उल्लास है। वहीं गंगा घाटों को भी सजाया जा रहा है। 26 से 28 फरवरी तक राजघाट, अस्सी और राजेंद्र प्रसाद समेत कई घाटों पर शिव भजन और संगीतमय प्रस्तुतियों के विविध आयोजन होंगे। बाबा के धाम में भी शिव भजन की सुरसरिता बहेगी।
विज्ञापन

यह पहला मौका होगा जब महाशिवरात्रि पर गंगा द्वार से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा। ललिता घाट से गंगा जल लेकर श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दरबार में प्रवेश करेंगे। परंपरागत शिव बरात के आयोजनों के साथ ही शहर के शिव मंदिरों में भी महाशिवरात्रि के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed