फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The business of making fake mobiles was going on under the nose of the police

पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था नकली मोबिल बनाने का कारोबार

Mon, 28 Jun 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The business of making fake mobiles was going on under the nose of the police
रामनगर। क्राइम ब्र्रांच की टीम ने रविवार शाम रामपुर मुहल्ले में नकली मोबिल बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया। रामनगर थाने की नाक के नीचे चल रहे इस धंधे की भनक तक नहीं लगी। इस दौरान क्राइम ब्रांच ने आरोपी मुकेश को 350 लीटर नकली मोबिल के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि रामपुर में नकली मोबिल को ब्रांडेड कंपनी के डिब्बे में पैक कर बेचा जा रहा है। शाम के समय क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्विनी पांडेय के नेतृत्व में टीम थाने पहुंची और रामनगर पुलिस को बगैर लोकेशन की जानकारी दिए रामपुर जा धमकी। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिसे टीम ने पकड़ लिया। युवक की निशानदेही पर घर से 350 लीटर मोबिल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी मुकेश ने बताया कि मोबिल को पॉलिश कर ब्रांडेड कंपनी के डिब्बे में पैक कर बाजार में छोटे-छोटे दुकानदारों को बेचता था। टीम ने मोबिल को पॉलिश करने का संयंत्र और ब्रांडेड कंपनी के डिब्बे भी बरामद हुए। थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर यह धंधा चल रहा था लेकिन रामनगर पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed