फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The bulldozer of administration thundered on the encroachment

Varanasi News: अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुल्डोजर

Tue, 27 Dec 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
The bulldozer of administration thundered on the encroachment
बांसडीहरोड। वाराणसी-छपरा रेलखंड अंतर्गत बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन की खाली भूमि का अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट सदानंद सरोज के नेतृत्व में सघन अभियान चलाया गया। बुलडोजर चलाकर रेल और स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

कार्रवाई की सूचना रेलवे की ओर से पूर्व में ही अतिक्रमणकारियों को दी जा चुकी थी। इस दौरान, प्रशासन की ओर से रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर दुकान और बने कच्चा निर्माण को हटाया गया। इससे पूर्व, दुकानदारों और रेलवे की जमीन पर अवैध रूप कब्जा जमाए लोगों को अपने सामान को हटा लेने की अधिकारियों ने चेतावनी दी। अतिक्रमणकारियों पर चल रही कार्रवाई के कारण पूरे दिन रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाका में गहमागहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

रेल अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दोबारा अतिक्रमण करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहायक मंडल इंजीनियर बलिया की ओर से स्थानीय प्रशासन से बांसडीहरोड रेलवे-स्टेशन के रेल परिक्षेत्र स्थित अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति के संबंध में अनुरोध किया गया। इस पर उच्चाधिकारियों की ओर से टीम गठित की गई। इसके अलावा, पुलिस बलों को प्रतिनियुक्ति की गई थी। इस दौरान थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह, आरपीएफ प्रभारी बीके सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कमलेश कुमार, पुलिस बल के अलावा बड़ी संख्या में रेलवे के कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed