फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The bride refused to go to her in-laws' house, called the police in the middle of the way

ससुराल जाने से दुल्हन ने किया इनकार, बीच रास्ते में बुला ली पुलिस

Wed, 17 Nov 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The bride refused to go to her in-laws' house, called the police in the middle of the way
रोहनिया। शादी के बाद विदाई होकर ससुराल जाते समय दुल्हन ने बखेड़ा कर दिया। ससुराल नहीं जाने पर अड़ी दुल्हन ने बीच रास्ते में पुलिस बुला ली। दुल्हन समझाने के बाद भी नहीं मानी। घंटों पंचायत के बाद मंगलवार को दोनों पक्ष अलग-अलग हो गए। बरात में मिले सामान एक दूसरे को लौटा दिया गया।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत मनियारीपुर निवासी युवक की शादी मंडुवाडीह थाना अंतर्गत युवती से सोमवार को हुई। मंगलवार सुबह दुल्हन ससुराल जाने से इंकार करने लगी। हालांकि परिजनों के समझाने पर दुल्हन दूल्हे के साथ कार में बैठ गई। कुछ ही मिनट बाद दुल्हन ने डायल-112 पर सूचना दी कि जबरदस्ती शादी करके ले जाया जा रहा है। बीच रास्ते में ही कार सवार दूल्हा और दुल्हन को पुलिस ने हिरासत में लिया। रोहनिया थाने पर लाया गया तो दुल्हन ससुराल नहीं जाने की जिद पर अड़ी रही। जबकि दूल्हा ससुराल जाने की मिन्नतें दुल्हन से कर रहा था। दूल्हा और दुल्हन पक्ष को भी थाने बुलवा लिया गया। दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चली, लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर ही अड़ी रही। दुल्हन के अनुसार बगैर मर्जी के उसकी शादी हुई है। थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। शादी में मिले उपहार स्वरूप सामान एक दूसरे को लौटाने पर सहमति बनी और दुल्हन मायके लौट गई। उधर, मायूस दूल्हा परिजनों संग घर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed