फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The body of the digital library operator was found hanging from a tree branch

Varanasi News: पेड़ की डाली से लटका मिला डिजिटल लाइब्रेरी संचालक का शव

Sun, 27 Sep 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The body of the digital library operator was found hanging from a tree branch
फाइल फोटो-मृतक संतोष गौतम
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के जमौली गांव में डिजिटल लाइब्रेरी चलाने वाले संचालक संतोष (35) का शव रविवार की सुबह भेला बस स्टॉप के पास कोटिला गांव स्थित बगीचे में बेल के पेड़ की डाली से लटका मिला। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मृतक करीब तीन महीने से लापता थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। ऊंचगांव के जमौली मजरे की अनुसूचित बस्ती निवासी संतोष कम्मरपुर मोड़ पर एसकेएस डिजिटल लाइब्रेरी चलाते थे। बीते तीन जुलाई की रात में वे बिना किसी को बताए घर से चले गए थे। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार की सुबह कोचिंग पढ़ने जा रहे बच्चों ने कोटिला गांव के बगीचे में पेड़ से शव लटका मिला। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed