फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The body of the army soldier reached home he died due to illness

Varanasi News: घर पहुंचा सेना के जवान का पार्थिव शरीर, बीमारी के कारण हुई मौत, आंख हुई नम

Thu, 12 Jun 2025 02:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 12 Jun 2025 02:51 PM IST
सार

पुरानी बीमारी के बाद इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। पार्थिव शरीर सारनाथ स्थित आवास पर पहुंचा जिसके बाद सबकी आंख नम हो गई। बड़े भाई ने मुखाग्नि दी और मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। 
 

विज्ञापन
The body of the army soldier reached home he died due to illness
आर्मी यूनिट के जवान की बीमारी से मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आर्मी की यूनिट 13 आर आर में तैनात एक जवान की पुरानी बीमारी के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई आर्मी अस्पताल दिल्ली से पार्थिव शरीर आज बृहस्पतिवार की सुबह आवास पहुंचा। यहां पर सबकी आंख नम हो गई। आर्मी द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर बड़े भाई अविनाश राय ने मुखाग्नि देकर किया गया।

विज्ञापन


बड़े भाई अविनाश राय ने बताया कि छोटा भाई विकास राय उम्र 26 वर्ष आर्मी के यूनिट 13 आर आर में आर्टिलरी पद पर 2018 में तैनात था। पिछले चार-पांच महीने से दिल्ली के आरआर हॉस्पिटल में फेफड़े में ट्यूमर का इलाज चल रहा था इलाज के दौरान ही इसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व 2024 में माही राय से विवाह हुआ था। पिता गौरीशंकर राय आर्मी से सेवानिवृत है मूल रूप से रामदतही ब्रह्मपुर जिला बक्सर बिहार के रहने वाले है परिवार के साथ सारनाथ के खजूही में मकान बनवा कर रह रहे थे विकास की पढ़ाई लिखाई व बचपन यही बीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम विदाई के समय सबकी आंखे नम थी।पत्नी माही राय का रो-रो कर बुरा हाल था तो वही मां उर्मिला रोते हुए बेसुध हो जा रही थी। ये देख हर कोई रोया और अंतिम संस्कार किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed