फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The BJP was speaking PM: Shah

भाजपा ने बोलने वाला पीएम दिया: शाह

Sat, 04 Mar 2017 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 04 Mar 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
The BJP was speaking PM: Shah
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी पर पलटवार किया। बोले-राहुल बाबा कहते हैं मोदी बताओ आपने क्या काम किया। मैं बता दूं दस साल में जिस प्रधानमंत्री की आवाज केवल आपकी माताजी के अलावा किसी ने नहीं सुनी। ढाई साल में हमने बोलने वाला पीएम दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा-यूपी सरकार रूपी ट्रांसफार्मर जल चुका है।
विज्ञापन



शुक्रवार को अजगरा विधानसभा के गोसाईपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी कैलाश सोनकर के समर्थन में आयोजित सभा में शाह ने गठबंधन को जिताने की अपील की। जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनता से पूछा कि 24 घंटे बिजली मिलती है, अस्पताल है, महिलाओं की सुरक्षा है। जनता ने कहा- नहीं। आप नहीं कहते हैं और अखिलेश कहते हैं- काम बोलता है। बेचारे ने कुछ तो किया है। सपा ने हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, चोरी, अपहरण में यूपी नंबर वन है। अखिलेश जी इसे काम समझते हैं। यह काम नहीं कारनामे बोलते हैं।
विज्ञापन



केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि भारतीय राजनीति में अमित शाह का पंवरा बहुत अच्छा है। बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि बैंड पार्टी वाले दिलवाले दुलहनिया कहां से ले जाएंगे। सुहेलदेव भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में गठबंधन की सरकार बनी तो भ्रष्टाचार का अंत होगा। छड़ी सबकी खटिया खड़ी करेगी। हिंदू युवा वाहिनी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह़्न दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



शाह ने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिन रहा हूं। जब आप लोगों को लगे की अब रोकना है तो ताली बजाइएगा। एक सांस में 93 योजनाओं को पढ़ना शुरू किया तो कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर रोक दिया। उन्होंने कहा कि अभी तो 10 ही योजना का नाम पढ़ा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि सभा से जाने के बाद कम से कम 30 लोगों को फोन करना और पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed