फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The BHU imposed on the students in Library Lock

बीएचयू में छात्रों ने लाइब्रेरी पर जड़ा ताला

Thu, 20 Aug 2015 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 20 Aug 2015 02:55 AM IST
विज्ञापन
The BHU imposed on the students in Library Lock
वाराणसी। बीएचयू के सेंट्रल लाइब्रेरी की खराब एसी को ठीक करने और उसे 24 घंटे खोलने समेत कई मांगों के लिए मंगलवार को छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। काफी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों ने सेंट्रल और साइबर लाइब्रेरी पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। धरने के बाद किसी तरह छात्र रजिस्ट्रार डॉ. केपी उपाध्याय के आश्वासन के बाद वहां से उठे।
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि छह महीने से लाइब्रेरी की एसी खराब है। सत्र शुरू है लेकिन नई किताबें उपलब्ध नहीं है। ऐसे में पढ़ाई करने में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक शिथिलता के चलते एसी को अब तक ठीक नहीं कराया गया। छात्रों ने बजट बनाने की मांग की ताकि जो भी परेशानियां हैं उसे
विज्ञापन


दूर की जा सके। 24 घंटे लाइब्रेरी न खुलने से हास्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। छात्रों ने चेताया कि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन किया जाएगा। रजिस्ट्रार ने आश्वस्त किया कि कुलपति देश से बाहर है। उनके लौटने के बाद खराब एसी को ठीक करा दिया जाएगा। पुस्तकालय को भी 24 घंटे खोला जाएगा। धरने पर आइसा के छात्रनेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed