फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Act will empower women's political participation.

Varanasi News: महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाएगा अधिनियम

Sun, 19 Apr 2026 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The Act will empower women's political participation.
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विधि विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा की। बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त करने वाला ऐतिहासिक कदम है। इसके महत्व को समझना होगा। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल ने कहा कि यह अधिनियम लोकतंत्र में समान प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में विधिक समझ और सांविधानिक मूल्यों के प्रसार में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बीएचयू समाजशास्त्र विभाग की प्रो. श्वेता प्रसाद ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की वास्तविक स्थापना के लिए सामाजिक मानसिकता में बदलाव जरूरी है। कहा कि नारी आंदोलन के विभिन्न चरणों के परिणामस्वरूप नारी सशक्तीकरण की प्रबल नींव विकसित हुई। आज इसी आंदोलन का परिणाम है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिला आरक्षण पर एक सार्थक पहल समाज व सरकार की ओर से हुई है, जो कि स्वागतयोग्य है। कार्यक्रम में विधि विभाग की डाॅ. शिल्पी गुप्ता की संपादित आईसीएसएसआर परियोजना पुस्तक का विमोचन अतिथियों ने किया। स्वागत संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार, संचालन डॉ. शिल्पी गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed