फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The accused was selling fake Asian paints in ramnagar varanasi

Varanasi: नकली एशियन पेंट बनाकर बेच रहा था आरोपी, कंपनी के प्रबंधक ने गुरुग्राम से आकर मारा छापा और फिर...

Sat, 27 Aug 2022 08:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 27 Aug 2022 08:13 AM IST
सार

एशियन पेंट के प्रबंधक कमल सिंह ने बताया की कंपनी को तीन महीने से शिकायत मिल रही थी कि रामनगर के एक गोदाम में नकली पेंट बना कर उस पर एशियन पेंट का रेपर लगा कर जाली ढंग से बेचने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
The accused was selling fake Asian paints in ramnagar varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के रामनगर में स्थानीय थाना के सामने वाली गली में एक पेंट के गोदाम में शुक्रवार को छापा मारकर नकली एशियन पेंट की तीस बाल्टी ,कुछ खाली बाल्टी ,एशियन पेंट का रेफर बरामद किया। इस दौरान मुख्य आरोपी  बबलू भागने में सफल हो गया। आरोपी की थाना रोड पर ग्वाल मंदिर के सामने पेंट की दुकान है।
विज्ञापन

नकली एशियन पेंट बनाने की सूचना काफी दिनों से गुरुग्राम हरियाणा स्थित एशियन पेंट के हेड ऑफिस को मिल रही थी। शुक्रवार को शाम तीन बजे एशियन पेंट के प्रबंधक कमल सिंह तथा सीनियर इन्वेस्टिगेटर गजेंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस  के संग रामपुर स्थित गोदाम में छापा मारकर नकली मोबिल, तीस बाल्टी पेंट, खाली बाल्टी तथा एशियन पेंट का रैपर बरामद किया।

विज्ञापन
गोदाम में काम कर रहे श्रमिक वहां से भाग गए। इस संबंध में रामनगर पुलिस ने धारा 63, 65 कॉपीराइट एक्ट तथा धारा 102 ,103 ट्रेडमार्क एक्ट के अलावा धारा 420 आईपीसी के तहत गोदाम व दुकान मालिक बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियन पेंट के प्रबंधक कमल सिंह ने बताया की कंपनी को तीन महीने से शिकायत मिल रही थी कि रामनगर के एक गोदाम में नकली पेंट बना कर उस पर एशियन पेंट का रेपर लगा कर जाली ढंग से बेचने का काम किया जा रहा है। इस संबंध में एशियन पेंट के प्रबंधक कमल सिंह ने एक सप्ताह पहले वाराणसी कमिश्नर को कंप्लेंट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed