फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   That degree paper now, just looks like a waste...

Varanasi News: डिग्री वाला वो कागज अब, बस रद्दी ही नजर आता है...

Wed, 06 May 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
That degree paper now, just looks like a waste...
सुबह-ए-बनारस आनंद कानन के काव्य प्रकल्प के अंतर्गत काव्यार्चन के 59वें सत्र का आयोजन काव्य साहित्य की विविधता को समर्पित रहा। मंगलवार को अस्सी घाट पर काशी के वरिष्ठ गीतकार पं. सूर्य प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में हुए इस सत्र में उदीयमान रचनाकारों ने भी अपनी विशिष्ट शैली की रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

पं. सूर्य प्रकाश मिश्र ने अपने सहज गीतों से गंभीर संदेश समाज में संप्रेषित किए। बानगी कुछ यूं रही- रचना तुम पत्थर मत बनना, वाणी बनना स्पंदन की, साधारण अक्षर मत बनना...। विदुषी सहाना ने सुनाया- विद्वान था प्रकांड वो विधान सारे जानता था, ब्राह्मण था ज्ञानी वो त्रिलोचन को मानता था..., जब नयन से मिले तेरी दृष्टि प्रिये, यूं लगे थम गई सारी सृष्टि प्रिये...। मृत्युंजय त्रिपाठी ‘मलंग’ सामाजिक समस्याओं पर केंद्रित अपनी रचनाओं से विशेष प्रशंसा बटोरी। उन्होंने सुनाया- डिग्री वाला वो कागज अब, बस रद्दी ही नजर आता है, चूल्हे की ठंडी राख देख, आंखों में धुआं भर जाता है...। राजलक्ष्मी मिश्रा ने सुनाया- कौन कहता है कि दौलत से ही जमाना है, यहां तो खाक में भी मोतियों का दाना है...। संस्थापक सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा के संयोजन में अतिथियों का स्वागत डाॅ. नागेश शांडिल्य व धन्यवाद ज्ञापन रुद्रनाथ त्रिपाठी ‘पुंज'''' ने किया। इस मौके पर डाॅ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रियानाथ पांडेय, गिरीश पांडेय, डॉ. महेंद्र तिवारी, प्रो. वत्सला श्रीवास्तव, डॉ. प्रतापशंकर दूबे, अरुण द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, जगदीश्वरी चौबे, प्रियंका अग्निहोत्री, ऋतु दीक्षित, अनु मिश्रा, जया टंडन, डाॅ. अंजना त्रिपाठी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed