{"_id":"610d32528ebc3ec30738c0ad","slug":"tgt-exam-will-be-held-today-preparation-complete-varanasi-news-vns6045211188","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी की आज होगी परीक्षा, तैयारी पूरी ... . .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी की आज होगी परीक्षा, तैयारी पूरी ... . .
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2021 का प्रशिक्षित स्नातक चयन बोर्ड की 07 एवं 08 अगस्त 2021 को होने वाली परीक्षा की पूर्व तैयारियां पूरी कर ली गई है। पहली बार जिले स्तर पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया।
टीजीटी की परीक्षा 7 अगस्त को प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वान्ह 9.30 से 11.30 तक 21 परीक्षा केंद्रों में कराई जाएगी। इस दौरान 9979 परीक्षार्थी को शामिल होना है, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा अपराहन 2.30 बजे से 4.30 बजे तक 13 परीक्षा केंद्रों में कराई जाएगी। जहां 6178 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। जबकि 8 अगस्त को पीजीटी के प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 11.30 बजे तक 20 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई है। जहां 9600 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। वहीं, द्वितीय पाली 2.30 से 4.30 तक 17 परीक्षा केंद्रों होगी। जहां 8089 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। परीक्षा की सूचिता को बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा तीन परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो शुक्रवार को परीक्षा केंद्र पहुंचकर वहां बैठक व्यवस्था, स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि व्यवस्था की पूर्ण जानकारी लिए। वहीं, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के सदस्य डॉ हरेंद्र राय द्वारा तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभी केंद्रों का किया गया। इस दौरान बोर्ड के सदस्य द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा नकलविहीन व पारदर्शीपूर्ण संपन्न कराया जाए। परीक्षार्थियों के पास इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या अन्य सामग्री न रहे। परीक्षा के दिन केंद्र पर समय से उपस्थित होकर नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराएंगे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कहा गया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षा को निष्पक्षतापूर्वक, पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए। टीडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 समर बहादुर सिंह द्वारा बताया गया कि परीक्षा को नकलविहीन व निष्पक्षपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। सभी परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाएगा।