फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Testing trial for ropeway between Rath Yatra and Girja Ghar has begun in varanasi

Ropeway Varanasi: रथयात्रा से गिरजाघर के बीच रोपवे का टेस्टिंग ट्रायल शुरू, जानें- क्या है प्रक्रिया और खासियत

Wed, 12 Aug 2026 11:47 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 12 Aug 2026 11:47 AM IST
सार

Varanasi News: रथयात्रा से गिरजाघर के बीच रोपवे का टेस्टिंग ट्रायल शुरू हो गया है। यह टेस्टिंग एक बार नहीं बल्कि कम से कम चार बार दोहराई जाती है, ताकि परियोजना को जनता के लिए पूरी तरह सुरक्षित रूप में शुरू किया जा सके।

विज्ञापन
Testing trial for ropeway between Rath Yatra and Girja Ghar has begun in varanasi
रोपवे का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन में रथयात्रा से गिरजाघर के बीच मंगलवार से टेस्टिंग ट्रायल शुरू हो गया है। इस पर रोप डालने के बाद गंडोला चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि लोड टेस्टिंग के जरिये सुरक्षा की गहन जांच की जाएगी। इस प्रक्रिया में निर्माण कार्य में कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक किया जाता है। 

विज्ञापन


यह टेस्टिंग एक बार नहीं बल्कि कम से कम चार बार दोहराई जाती है, ताकि परियोजना को जनता के लिए पूरी तरह सुरक्षित रूप में शुरू किया जा सके। इससे भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी दिक्कतें नहीं आती हैं। 
विज्ञापन


यह एशिया का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजेक्ट है, जिसे काशी में शुरू किया गया है। कुल 3.8 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक यात्रा होगी। बीच में काशी विद्यापीठ और रथयात्रा इंटरमीडिएट स्टेशन हैं। जबकि गिरजाघर एक तकनीकी स्टेशन है। इस प्रकार कुल 5 स्टेशन और 29 टावर के सहारे रोपवे चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोपवे प्रोजेक्ट की सुरक्षा को विश्वस्तरीय बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान हर गंडोले में 10 यात्रियों का वजन (800 किलो) और 10 प्रतिशत अतिरिक्त वजन मिलाकर कुल 880 किलो को ध्यान में रखकर परीक्षण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed